फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिल्याबाई की जीवनी से मिलती है गरीब लोगों की मदद की सीख : परमार

Sun, 01 Jun 2025 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा जिला कार्यालय में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला भाजपा पालमपुर की अध्यक्ष रागिनी रकवाल ने की।
विज्ञापन

समारोह में भाजपा कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विपिन सिंह परमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर व प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना योगी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विपिन परमार ने कहा कि आज से 300 साल पहले जिस महान शक्ति का जन्म हुआ था, उसकी जन्म जयंती आज भी हम मना रहे हैं।
यह मोदी की दूरगामी सोच का नतीजा है। आज से पहले न तो किसी सरकार ने रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिन मनाया और न ही कभी उनके बारे में चर्चा करना जरूरी समझा। अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी को हम सभी को पढ़ना चाहिए और उनसे सीखना चाहिए कि समाज के लिए हम कैसे खड़े हो सकते हैं और कैसे गरीब और उत्पीडि़त लोगों की मदद कर सकते हैं। प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि यह कार्यक्रम पहली बार इस देश में किसी पार्टी ने किया है, क्योंकि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को छोड़कर रानी अहिल्याबाई होल्कर के बारे में कोई जानकारी भी नहीं थी।
विज्ञापन

प्रदेश में यह अभियान 21 से 31 मई तक चला था। इस अभियान का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी से किया था और जिसका समापन शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन सिंह परमार ने संगठनात्मक जिला पालमपुर से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें