कांग्रेस कमेटी शाहपुर की बैठक सोमवार को लोक
निर्माण विभाग के विश्रामगृह शाहपुर में सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।
इसमें 2 जून को धर्मशाला में युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य की
अगुवाई में धर्मशाला में आयोजित होने वाली रैली को लेकर रणनीति बनाई गई।
रैली में ज्यादा संख्या में कांगड़ा जिला से कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस मौके
पर केंद्र की ओर से पारित भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ रोष प्रकट किया
जाएगा। सुरेश ठाकुर ने कहा कि भविष्य में शाहपुर कांग्रेस को और मजबूत
बनाने के लिए बैठकों का आयोजन मेजर मनकोटिया की अध्यक्षता में किया जा रहा
है। इस मौके पर लाल सिंह राणा, राम आदर्श शर्मा, अभिमन्यु, अभिषेक ,
राजेंद्र वालिया, परस राम अत्री, रशपाल, रामपाल, सुशील गुलेरिया, चमन,
विक्की आदि उपस्थित रहे।