ज्वालामुखी (कांगड़ा)। डीएवी पब्लिक स्कूल भड़ोली में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित हुई। विद्यार्थियों को विभिन्न नेतृत्व पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। स्कूल के हेड बॉय के रूप में आद्विक शर्मा और हेड गर्ल के रूप में ताश्वी कंवर का चयन हुआ।
डिप्टी हेड बॉय यशमय और डिप्टी हेड गर्ल अयाना को नियुक्त किया गया। डिसिप्लिन कैप्टन (बॉय) वेदांत और डिसिप्लिन कैप्टन (गर्ल) मन्नत को चुना गया। स्पोर्ट्स कैप्टन (बॉय) की जिम्मेदारी रोहन और स्पोर्ट्स कैप्टन (गर्ल) की आरवी को दी गई। सभी बच्चों ने स्कूल के अनुशासन और मूल्यों को आगे बढ़ाने की शपथ ली। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। संवाद