फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अभी नहीं खुला एडमिशन पोर्टल, छात्रों में आक्रोश

Sat, 26 Jul 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की प्रवेश प्रक्रिया का दो दिन तक एडमिशन पोर्टल न खुलने पर छात्रों में आक्रोश फैलने लगा है। पोर्टल न खुलने पर विवि की एबीवीपी इकाई ने भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

परिषद का कहना है इससे विवि प्रशासन की अव्यवस्था उजागर हुई है, जबकि कृषि विवि की ओर से दो दिन पहले ही 24 जुलाई को ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल खोलने की अधिसूचना जारी की गई थी। विवि की एबीवीपी इकाई अध्यक्ष शैफाली ठाकुर ने कहा कि एडमिशन प्रक्रिया किसी भी छात्र के लिए विश्वविद्यालय की पहली झलक होती है।
ऐसे में अगर शुरुआत ही इस तरह की अव्यवस्था से हो तो विश्वविद्यालय की साख और विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा होता है। कहा कि परेशानी की बात यह है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक न तो कोई कारण स्पष्ट किया है और न ही कोई तकनीकी या अन्य समस्या को लेकर कोई सूचना दी है।
विज्ञापन

पोर्टल के न खुलने से छात्रों के मन में निराशा और भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कई छात्र लगातार विश्वविद्यालय की वेबसाइट और हेल्पलाइन पर संपर्क कर रहे हैं, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा। शैफाली ने कहा है कि कोई तकनीकी समस्या है तो इसकी सूचना जारी की जाए।
उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से मांग की है कि जल्द इस बारे अपनी स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि विवि जल्द इस बारे स्पष्ट नहीं करती है तो इकाई आंदोलन करेगी। उधर, कृषि विवि पालमपुर के प्रवक्ता से जानकारी मिली है कि पोर्टल में तकनीकी खराबी आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें