फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीपीएल परिवारों तक पहुंचा प्रशासन

Wed, 12 Aug 2026 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चढ़ियार में जन संवाद में लोगों की समस्याएं को सुनते विधायक किशोरी लाल। पीआरओ।
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। बिलासपुर में विकास खंड देहरा की 11 पंचायतों बिलासपुर, गुलेर, गठूतर, धंगड़, धार, सकरी, नंदपुर भटोली, नंदपुर, लुदरेट, मसरूर और भटेड़ के बीपीएल परिवारों के लिए बिलासपुर पंचायत घर में जनसंवाद बैठक हुई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लाभार्थियों के संशय दूर किए और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान प्रवीन कुमारी, उपप्रधान बलदेव गुलेरिया, सकरी प्रधान रोमन भक्कल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोटला में 450 परिवारों की समस्याएं सुनीं
कोटला (कांगड़ा)। कोटला में 15 पंचायतों से आए करीब 450 बीपीएल परिवारों से कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने संवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत नगर पंचायत कोटला के 58 पात्र परिवारों को मकान निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही कोटला में पुलिस थाने का शुभारंभ होगा। चढ़ियार और संसाई में 20 पंचायतों के परिवारों से संवाद
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के चढ़ियार और संसाई में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक किशोरी लाल ने 20 पंचायतों से आए बीपीएल परिवारों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि चढ़ियार क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए 16 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है। लंबागांव में 1000 बीपीएल परिवारों से संवाद लंबागांव/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। खंड लंबागांव की 31 पंचायतों के करीब 1000 बीपीएल परिवारों के साथ आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने संवाद किया। उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल जयसिंहपुर में जल्द ही सीटी स्कैन, रक्त भंडारण और डायलिसिस की सुविधाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

खैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी जल्द अल्ट्रासाउंड सुविधा मिलेगी। जयसिंहपुर के सोल बनेहड़ में 25 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के चार वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
कोटला में सुरेंद्र मनकोटिया ने जानीं समस्याएं डाडासीबा (कांगड़ा)। कर्मचारी एवं कामगार कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटला में बीपीएल परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सरकार से जुड़ी अपेक्षाएं जानीं।
मटौर में अजय वर्मा ने गिनाईं कल्याणकारी योजनाएं
कांगड़ा। मटौर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा और एपीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोंगरा ने बीपीएल परिवारों से संवाद किया। बागनी में आठ पंचायतों के परिवारों से संवाद
धर्मशाला। धर्मशाला के बागनी पंचायत भवन में चरण एक से आठ में चयनित बीपीएल परिवारों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आठ पंचायतों के परिवारों ने भाग लिया।
नगर निगम के पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि सरकार बीपीएल परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि पात्र लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएगा और समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा। रैहन में बीपीएल और आईआरडीपी परिवारों ने रखीं समस्याएं रैहन/फतेहपुर (कांगड़ा)। रैहन में आयोजित दूसरे क्लस्टर स्तरीय संवाद कार्यक्रम में बारिश के बावजूद विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने समस्याएं सुनीं। कई मामलों का मौके पर समाधान किया गया और शेष शिकायतों पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। फतेहपुर में तीसरा और अंतिम क्लस्टर स्तरीय संवाद कार्यक्रम 12 अगस्त को सुबह 10:30 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में होगा।

चढ़ियार में जन संवाद में लोगों की समस्याएं को सुनते विधायक किशोरी लाल। पीआरओ।

चढ़ियार में जन संवाद में लोगों की समस्याएं को सुनते विधायक किशोरी लाल। पीआरओ।

चढ़ियार में जन संवाद में लोगों की समस्याएं को सुनते विधायक किशोरी लाल। पीआरओ।

चढ़ियार में जन संवाद में लोगों की समस्याएं को सुनते विधायक किशोरी लाल। पीआरओ।

चढ़ियार में जन संवाद में लोगों की समस्याएं को सुनते विधायक किशोरी लाल। पीआरओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें