फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीड़ बिलिंग में कूड़ा-कर्कट फैलाया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व में दूसरे स्थान पर आने वाली बीड़ बिलिंग घाटी में सूखे और गीले कचरे तथा प्लास्टिक रूपी कचरे का निष्पादन वैज्ञानिक तरीके से सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने अपने तौर पर पहल की है। प्रशासनिक अधिकारी और एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बीड़ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष, बीड़, क्योर, चौगान, गुनेहड़ पंचायतों के प्रधानों और तिब्बतियन सोसायटी के प्रतिनिधियों से व्यापारिक प्रतिष्ठानों और इन पंचायतों में चल रहे होमस्टे, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, होटल और निजी घरों में एकत्रित होने वाले सभी प्रकार के कूड़े के निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी ने इन सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे समय-समय पर इसे लेकर जांच करें और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पंचायतीराज या म्युनिसिपल एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाएं। इन प्रतिनिधियों को लिखे गए पत्र में प्रशासनिक अधिकारी ने कहा है कि बीड़ बिलिंग का क्षेत्र पैराग्लाइडिंग के चलते दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है और लोग और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान कूड़े कर्कट को जंगलों, नालों और खड्डों में फेंक कर घाटी की सुंदरता पर दाग लगा रहे हैं। बाहर से आने वाले पर्यटकों पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कूड़े का सही निष्पादन और कूड़े को इधर-उधर फेंकने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई घाटी की सुंदरता को बचाए रखने के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से इसमें सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें