फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election News HP: एमसी शिमला, पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पड़े 92 पदों के लिए हुआ मतदान

Tue, 02 May 2023 09:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एमसी शिमला के चुनाव के लिए पिछली बार जहां 57.08 फीसदी वोट थे, वहीं, इस बार 58.97 फीसदी मत पड़े, जो करीब 1.89 फीसदी अधिक रहे। 34 वार्डों से कुल 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 
विज्ञापन
मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश के बावजूद नगर निगम चुनाव व पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। एमसी शिमला के चुनाव के लिए पिछली बार जहां 57.08 फीसदी वोट थे, वहीं, इस बार 58.97 फीसदी मत पड़े, जो करीब 1.89 फीसदी अधिक रहे। 34 वार्डों से कुल 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। गुरुवार को छोटा शिमला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में सुबह 10:00 बजे से मतगणना होगी।

विज्ञापन





नगर निगम पालमपुर के वार्ड दो में 58 फीसदी मतदान
नगर निगम पालमपुर के वार्ड दो के हुए उपचुनाव में 58.1 फीसदी वोट पड़े। वहीं, नगर पंचायत जवाली के वार्ड छह में 72 फीसदी और नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड छह में 80 फीसदी वोट पड़े।

पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पड़े 92 पदों पर भी हुए उपचुनाव
प्रदेश में कुछ जगह पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पड़े 92 पदों पर उपचुनाव भी हुए। इनमें जिला परिषद ऊना के वार्ड 17 में 46 फीसदी मतदान हुआ। जिला परिषद व पंचायत समिति के मतों की गणना भी 4 मई को सुबह 9:00 बजे संबंधित खंड मुख्यालय में होगी। वहीं पंचायत प्रधान, उपप्रधान और सदस्यों के उपचुनाव के नतीजे मंगलवार देर शाम को घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MC Shimla Election: मुख्यमंत्री सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने नगर निगम चुनाव


किन्नौर जिले के पूर्वणी गांव में वार्ड सदस्य के लिए मतदान।



ये भी पढ़ें: 
MC Shimla Election: मतदान के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में भारी उत्साह, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें