फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों पर हो कार्रवाई : एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम को अनियमितताओं से भरा है। इसके लिए शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष, सचिव और परिणाम प्रबंधन विभाग के खिलाफ तत्काल सख्त प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगा।
विज्ञापन

धर्मशाला में जारी बयान में एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री अभिनव चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शांतिपूर्वक फीस वृद्धि और परिणामों की गड़बड़ियों के विरोध में धरना दे रहे थे। मगर शिक्षा बोर्ड के सचिव के निर्देश पर सुरक्षा अधिकारियों ने मुख्य गेट बंद कर दिया। जब कार्यकर्ताओं ने गेट खोलने का प्रयास किया तो कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद भी शिक्षा बोर्ड अधिकारी कार्यकर्ताओं पर झूठी एफआईआर दर्ज करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि दो दिन में फीस वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लिया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो विद्यार्थी परिषद प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ेगी, जिसकी जिम्मेदारी शिक्षा बोर्ड प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें