फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कटैंखा में दिनदहाड़े गहने चुराने वाला आरोपी कांगड़ा से गिरफ्तार

Thu, 30 Jul 2026 08:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला/पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर की पट्टी बदेहड़ पंचायत के कटैंखा गांव में 23 जुलाई को दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने घर से सोने-चांदी के गहने चुराने के आरोप में जम्मू-कश्मीर के कठुआ निवासी 24 वर्षीय युवक को कांगड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी वसीम अकरम कठुआ जिले के कोठी चढ़ियार का रहने वाला है। आरोपी कांगड़ा में एक किराये के क्वार्टर में रहता था और आसपास के इलाकों में मवेशी चराने का काम करता था। 23 जुलाई को पीड़ित परिवार पड़ोस में किसी के निधन पर सांत्वना देने गए हुए थे। परिवार ने मुख्य गेट पर ताला लगाया था, लेकिन अंदर के कमरे खुले थे।
इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर रफूचक्कर हो गया। घर लौटने पर जब परिजनों ने ताला टूटा और अलमारी खुली देखी, तो पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने कहा कि पुलिस टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान कर उसे धर दबोचा है।अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी से पूछताछ कर सभी आभूषणों की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें