बैजनाथ। एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार होने के बाद बैजनाथ पुलिस की हिरासत से भागा आरोपी को पंजाब के बलोंगी से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना बैजनाथ में 8 सितंबर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत अभियोग संख्या 95/2026 दर्ज किया गया था। मामले में आर्यन देव उर्फ रेंबो (20) निवासी उआरना, डाकघर कंडी, तहसील पालमपुर को गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद वह उसी दिन पुलिस हिरासत से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों और आवाजाही के बारे में जानकारी जुटाई। सुराग मिलने पर टीम ने बलोंगी पहुंचकर उसे ट्रेस किया और दोबारा गिरफ्तार कर लिया।