फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फर्जी दस्तावेजों से विधवा पेंशन लेने का आरोप, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना बीड़ के अंतर्गत एक महिला के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विधवा पेंशन लेने के आरोप में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई क्षेत्र के ही एक व्यक्ति द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार महिला के पहले पति की मृत्यु करीब 27-28 वर्ष पूर्व हो गई थी। इसके बाद महिला ने दूसरी शादी कर ली थी। पंचायत रिकॉर्ड में भी वह अपने दूसरे पति की पत्नी के रूप में दर्ज है और उसके दो बेटे भी हैं। आरोप है कि इसके बावजूद महिला ने तथ्यों को छिपाया और स्वयं को विधवा दर्शाकर लंबे समय से सरकारी पेंशन का लाभ उठा रही है।
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब पंचायत रिकॉर्ड और पेंशन से जुड़े दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह फर्जीवाड़ा कितने समय से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें