फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टांडा मेडिकल कॉलेज से दवाइयां चोरी करने का आरोपी भेजा जेल

Mon, 02 Jun 2025 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना शाहपुर के तहत 39 मील में टांडा मेडिकल कॉलेज से चुराईं दवाइयों के साथ गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस की रिमांड समाप्त होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी की शिनाख्त पर अन्य जगहों से भी करीब 400 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी के साथ किस गिरोह या व्यक्ति के तार जुड़े हैं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी सुनील कुमार निवासी भरमौर को पुलिस ने 29 मई को 2100 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी स्वयं नशे का आदी है। उसने ये दवाइयां डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन मेंटल हेल्थ विभाग के दवा स्टोर से 28 मई की रात को चुराईं थी। इसने टांडा से इन दवाइयों की चोरी करने की बात पुलिस पूछताछ में कबूल की थी। साथ ही उसने अन्य स्थानों पर रखे प्रतिबंधित कैप्सूलों की भी जानकारी दी थी, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें