फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आरोपी पति और सास-ससुर चार दिन के पुलिस रिमांड पर

Sat, 24 Oct 2026 03:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। थुरल की पंचायत धमणलाहड़ के गांव ढौरयां दा लाहड़ में बुधवार रात विवाहित महिला रानी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को पालमपुर न्यायालय में पेश किया। मायका पक्ष ने तीनों आरोपियों पर प्रताड़ना और महिला की हत्या के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

न्यायालय ने तीनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब उन्हें सोमवार को दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा।डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
उधर, पंचायत प्रधान अनुराधा देवी ने बताया कि रानी देवी का शुक्रवार को न्यूगल खड्ड के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका को उसके रिश्ते में देवर लगने वाले गांव के निवासी बन्नु कुमार ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में मायके पक्ष का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें