फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तीन दिन की रिमांड पर भेजे चिट्टा के साथ पकड़े आरोपी

Mon, 05 Jan 2026 08:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कांगड़ा द्वारा शनिवार को जसूर बस स्टैंड के समीप 26.63 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किए गए पठानकोट के दो युवकों को न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब रिमांड के दौरान पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और क्षेत्र में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को टास्क फोर्स की टीम ने जसूर बस स्टैंड के पास गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया था। इस दौरान शिवम शर्मा निवासी ढाकी, पठानकोट और रोहित कुमार निवासी मोड़ हट कॉलोनी, पठानकोट की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 26.63 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया था।
एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने कहा कि आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गाय है। पुलिस अब इनके मोबाइल रिकॉर्ड और पुराने संपर्कों की जांच कर रही है, ताकि जसूर और आसपास के इलाकों में सक्रिय नशे के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें