फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टांडा में उपचाराधीन बनगोटू के युवक की मौत, जांच शुरू

Mon, 05 Jan 2026 08:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव बनगोटू के एक युवक रमन कुमार की रविवार सुबह टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। रमन को चार दिन पहले गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। युवक की मौत के बाद हादसे के कारणों को लेकर रहस्य गहरा गया है, क्योंकि इस मामले में अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शुरुआती जानकारी के अनुसार रमन कुमार पेड़ से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुआ था। हालांकि क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर है कि युवक इंद्रूनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर किसी पैराग्लाइडर को टेक-ऑफ के दौरान धक्का देते समय हादसे का शिकार हुआ था। इस विरोधाभास ने मामले को संदिग्ध बना दिया है।
जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि मार्शल से ली गई प्रारंभिक रिपोर्ट में पैराग्लाइडिंग से जुड़े किसी हादसे की बात सामने नहीं आई है। फिर भी सच्चाई का पता लगाने के लिए उपमंडलीय कमेटी की ओर से मामले की गहन जांच की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने पुष्टि की है कि पुलिस को युवक के पेड़ से गिरकर घायल होने की सूचना मिली थी। रविवार सुबह युवक ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें