कांगड़ा। राजपूत युवा शक्ति संघ कांगड़ा के सदस्य नरिंद्र सिंह मनकोटिया ने स्थानीय विधायक पवन काजल पर जातिगत राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पवन काजल किसी एक वर्ग के बूते नहीं, बल्कि क्षेत्र के सर्व समाज के समर्थन से तीन बार विधायक बने हैं। ऐसे में उन्हें सभी वर्गों को साथ लेकर चलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण, ठाकुर, खत्री, बनिया, ओबीसी, एससी और एसटी सहित सभी वर्गों की अहम भूमिका है। विधायक की कार्यप्रणाली में एक विशेष जाति और वर्ग को प्राथमिकता देने की प्रवृत्ति दिख रही है जिससे समाज में विभाजन का खतरा पैदा हो सकता है। ओबीसी वर्ग में सिर्फ एक जाति नहीं, बल्कि जाट और सैणी सहित कई समुदाय आते हैं। संवाद