फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोट में तेल से भरा टैंकर पलटा, महिला घायल

विज्ञापन
जसूर-तलवाड़ा सड़क मार्ग पर बरोट में सड़क पर पलटा तेल से भरा टैंकर। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। थाना फतेहपुर के तहत जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर बरोट में तेल से भरा टैंकर एक निजी गाड़ी के साथ टकराने के बाद पलट गया। इस हादसे में निजी गाड़ी में सवार एक महिला को मामूली चोटें आई। गनीमत रही कि टैंकर से निकले तेल को आग नहीं लगी अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन

पुलिस थाना फतेहपुर में तैनात एएसआई व जांच अधिकारी रत्न सिंह ठाकुर ने बताया कि वीरवार सुबह थाना सूचना मिली कि बरोट के समीप टैंकर पलट गया है। इस पर तुरंत पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। वहीं लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में टैंकर चालक सुरिंदर सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी रूपनगर (पंजाब) के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें