फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा काटने पेड़ पर चढ़े नागलाहड़ के मजदूर की गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चारा काटने पेड़ पर चढ़े व्यक्ति की गिरने से मौत
विज्ञापन

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के तहत गांव नागलाहड़ में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरकर अस्पताल में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार नागलाहड़ गांव का व्यक्ति पेड़ पर पशुओं के लिए घास काट रहा था कि अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पठानकोट के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी चोट गंभीर होने के चलते उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जमेर सिंह(40) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी नागलाहड़ के रूप में हुई है। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। वह अपने पीछे दो बेटे छोड़ गया। वहीं कंडवाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आईपीएस अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें