फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: न्यूगल खड्ड में अवैध खनन के लिए बनाए रास्तों को किया बंद

Wed, 02 Sep 2026 08:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
फरेढ़ बंद किए गए अवैध खनन को अंजाम देने वाले रास्ते। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। न्यूगल खड्ड में अवैध खनन पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। फरेढ़ में मोक्षधाम के समीप खनन माफिया द्वारा दोबारा खोले गए रास्तों को जेसीबी लगवाकर बंद कर दिया है। वहीं, कुरल पंचायत में सरकारी रिजर्व भूमि पर हो रहे खनन और विरोध करने पर मिली धमकियों से खफा दलित बस्ती के बाशिंदों ने एसडीएम पालमपुर को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

फरेढ़ में न्यूगल खड्ड पुल के पास स्थित मोक्षधाम के समीप अवैध खनन के रास्तों को कुछ समय पहले रेलवे ने बंद कर दिया था, जिसे खनन माफिया ने दोबारा खोल दिया था। इस स्थान पर राधा कृष्ण संस्था फरेढ़ ने भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की है और मोक्षधाम का जीर्णोद्धार भी किया है।
रास्ता खोलने की सूचना मिलते पर पंचायत प्रधान अरविंद समकड़िया, उप प्रधान नरेश शर्मा और वार्ड सदस्य सुशील चौधरी मौके पर पहुंचे। संस्था के पदाधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जेसीबी से रास्ते को बंद करवा दिया। संस्था के प्रधान ओंकार चंद ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा रास्ता खोला गया तो कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने एसडीएम और डीएसपी पालमपुर को भी ज्ञापन सौंपने की बात कही।
विज्ञापन


कुरल के लोगों को एसडीएम को सौंपी शिकायत
कुरल पंचायत में न्यूगल खड्ड पुल के पास सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध खनन को लेकर दलित बस्ती के लोगों ने एसडीएम पालमपुर से हस्तक्षेप की मांग की है। शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भेड़ी गांव निवासी सुरिंद्र कुमार, रवि कुमार, विपन कुमार, राजू, धर्म सिंह सहित करीब 30 लोग जेसीबी मशीन से सरकारी रिजर्व प्लॉट पर अवैध खनन कर जमीन समतल कर रहे थे। विरोध करने पर ग्रामीणों को देख लेने की धमकियां दी गईं।
ग्रामीणों का कहना है कि खड्ड किनारे खनन से बाढ़ आने पर पूरी दलित बस्ती के घरों को खतरा पैदा हो गया है। एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने बताया कि कुरल गांव के लोगों से शिकायत पत्र मिला है। खनन अधिकारी को मौके का मुआयना कर तीन से चार दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फरेढ़ बंद किए गए अवैध खनन को अंजाम देने वाले रास्ते। -स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें