अब्दुलापुर मेले के दौरान दावपेंच लगाते पहलवान। स्रोत : मेला कमेटी
कांगड़ा। विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के तहत आती ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में मंगलवार को आयोजित दंगल 45 मिनट के दावपेंच के बाद बराबरी पर छूटा। दंगल में कोई नतीजा न निकलने के बाद मेला कमेटी ने धर्मेंद्र कोहली और मोहित हरियाणा को संयुक्त विजेता घोषित किया और उन्हें 45-45 हजार रुपये बतौर इनाम दिए। पहलवानों को मेला कमेटी के अध्यक्ष देशराज चौधरी ने सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को अब्दुल्लापुर में हुए छिंज मेले में मुख्यातिथि के तौर पर एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल पहुंचे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में पुलिस थाना प्रभारी कांगड़ा संजीव कुमार ने शिरकत की। इस अवसर पर छिंज मेला कमेटी प्रधान सहित पंचायत प्रधान सपना देवी, मनोहर लाल प्रभाकर, संजय कांचा, कैप्टन ओंकार सिंह, नवनीत, सुरेंद्र, हरवंश, करतार, नितिन, महिंदर और वीरेश भारती सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
कबड्डी में अब्दुल्लापुर, पालमपुर और जमानाबाद-ए की टीमें विजेता
मेले में कबड्डी के जूनियर वर्ग में अब्दुल्लापुर की टीम विजेता और मिहालु की टीम उपविजेता रही। सीनियर वर्ग में पालमपुर की टीम विजेता और जमानाबाद की टीम उपविजेता रहीं। अंडर-19 में जमानाबाद-ए विजेता और जमानाबाद-बी टीम उपविजेता रही। वालीबॉल में शिव क्लब जमानाबाद विजेता रहा। 200 मीटर दौड़ में सुजल बंबरा प्रथम और पर्व दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में पलक पहले, खुशी दूसरे और दीपाली तीसरे स्थान पर रहीं।
अब्दुलापुर मेले के दौरान दावपेंच लगाते पहलवान। स्रोत : मेला कमेटी