फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जेल से बाहर आया युवक फिर चिट्टे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। एक माह पहले एनडीपीएस के मामले में जेल से बाहर निकले युवक को पुलिस ने दोबारा चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना कांगड़ा की टीम ने आरोपी को 14.61 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस टीम ने जसवंत सिंह उर्फ छोटू (32) निवासी गांव द्रंग, डाकघर ज्वालामुखी से यह चिट्टा बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पर पहले ही ज्वालामुखी पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। इनमें उससे छह और दो ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। आरोपी एक माह पहले ही एनडीपीएस एक्ट में जेल से सजा काटकर बाहर आया था और दोबारा नशे की तस्करी और इसके सेवन में संलिप्त हो गया था। पुलिस थाना कांगड़ा की टीम शुक्रवार रात को क्षेत्र में गश्त पर थी। टीम जब समेला मुख्य रोड से पुराना कांगड़ा किला जाने वाली संपर्क सड़क के पास बनेर खड्ड के किनारे पहुंची तो वहां एक कार में बैठे व्यक्ति पर पुलिस को शक हुआ। शक के आधार पर जब पुलिस ने कार और इसमें सवार जसवंत की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 14.61 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पर इससे पहले ज्वालामुखी थाना में ही दो मामले दर्ज हैं और हाल ही में सजा काट कर बाहर आया था। पुलिस आरोपी के नेटवर्क को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें