फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कुड़ना में युवक की मौत, पिता बोले-पुलिस में भर्ती न होने से था परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत कुड़ना (सलेटी) पंचायत के 21 वर्षीय युवक सौरव धीमान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, युवक की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही असल कारणों का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि युवक पुलिस भर्ती में चयनित न होने के कारण परेशान था।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा शुक्रवार को पुलिस की परीक्षा का परिणाम आने से काफी परेशान था। नंबर कम आने के कारण वह काफी मायूस हो गया था। शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद करीब 10 बजे कमरे में सोने चला गया। सौरव के पिता प्रमोद के मुताबिक कुछ देर बाद उनकी बेटी भाई के कमरे में गई, तब सौरव को देखकर रोने लगी। जब वह और पत्नी कमरे में गए तो देखा कि उसकी तबीयत काफी खराब थी। आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सौरव को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को दिए बयान में‎ पिता ने बेटे की मौत पुलिस में चयनित न होने के कारण अत्यधिक परेशानी लेने के कारण हुई है। इसमें किसी अन्य व्यक्ति की कोई भी गलती नहीं है और न ही उन्होंने कोई शक जाहिर किया है। उधर, पुलिस थाना प्रभारी रक्कड़ संदीप पटियाल ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल देहरा में करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत कारणों की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें