फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बिना परमिट सफेदे की लकड़ी ले जाते ट्रक पकड़ा, वन विभाग ने किया जब्त

Sat, 17 May 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
वन विभाग की टीम की ओर से कांगड़ा बाईपास पर पकड़ा गया अवैध रूप से लकड़ी ले जा रहा ट्रक। -स्रोत:
विज्ञापन
कांगड़ा। वन माफिया पर नकेल कसते हुए वन विभाग कांगड़ा की टीम ने वीरवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विभागीय टीम ने कांगड़ा बाईपास पर नाका लगाकर एक ट्रक (एचपी 68-4755) को पकड़ा है। इसमें सफेदा की लकड़ी भरी थी, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के होशियारपुर की ओर ले जाई जा रही थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक अवैध तरीके से लकड़ी लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल हरकत में आई और बाईपास मार्ग पर घेराबंदी कर दी।

जैसे ही ट्रक वहां से गुजरा उसे रोका गया और चालक से पूछताछ की गई। ट्रक चालक से जब लकड़ी की ढुलाई से संबंधित अनुमति पत्र, चालान या कोई अन्य दस्तावेज मांगे गए, तो वह कुछ भी प्रस्तुत नहीं कर सका। इससे स्पष्ट हो गया कि ट्रक में लदी लकड़ी अवैध रूप से काटी और ले जाई जा रही थी। वन विभाग ने तुरंत ट्रक को जब्त कर कांगड़ा रेंज कार्यालय पहुंचाया और आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची टीम ने ट्रक की बारीकी से जांच की और लकड़ी की मात्रा और प्रकार का रिकॉर्ड तैयार किया। प्रथम दृष्टया यह तस्करी एक संगठित गिरोह का हिस्सा प्रतीत हो रही है, जो हिमाचल की सीमाओं से बाहर बड़े पैमाने पर अवैध लकड़ी की सप्लाई में संलिप्त हो सकते हैं।

डिप्टी रेंजर मुनीष विट्ठल ने कहा कि विभाग को जब गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक अवैध रूप से लकड़ी लेकर जा रहा है, तो टीम ने बिना समय गंवाए नाका लगाया और ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक चालक के पास किसी भी प्रकार का परमिट नहीं था, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह अवैध ढुलाई है। उन्होंने कहा कि अवैध कटान व तस्करी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग लगातार निगरानी रख रहा है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें