फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्मार्ट सिटी होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने किया भद्रवाह का दौराधर्मशाला-मैक्लोडगंज और भद्रवाह के बीच बनेगा पर्यटन कॉरिडोर

Thu, 05 Nov 2026 02:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच पर्यटन को नई गति देने के लिए धर्मशाला-मैक्लोडगंज और भद्रवाह को संयुक्त पर्यटन सर्किट से जोड़ने की पहल शुरू हो गई है। इसी उद्देश्य से स्मार्ट सिटी होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला के एक प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह का दौरा किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल धीमान ने बताया कि यह दौरा अमेजिंग भद्रवाह टूरिज्म एसोसिएशन (एबीटीए) के अध्यक्ष रविचंद ठाकुर के निमंत्रण पर हुआ। इस पहल का मुख्य उद्देश्य धर्मशाला और मैक्लोडगंज पहुंचने वाले पर्यटकों को भद्रवाह के दर्शनीय स्थलों तक ले जाना और भद्रवाह आने वाले सैलानियों को हिमाचल के पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित करना है।
दोनों राज्यों की पर्यटन संस्थाओं के आपसी समन्वय से पर्यटन कारोबार का विस्तार होगा और पर्यटकों को नए भ्रमण विकल्प मिलेंगे।
होटल और ट्रैवल कारोबार को मिलेगा नया संबल : अमेजिंग भद्रवाह टूरिज्म एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सचिन सिंह संबयाल ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए इस कदम की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साझा पर्यटन सर्किट तैयार होने से स्थानीय होटल संचालकों, रेस्तरां मालिकों, टैक्सी व ट्रैवल ऑपरेटरों और अन्य हितधारकों की आजीविका मजबूत होगी। दोनों क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को इसका बड़ा लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें