फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईएमए भवन में विशेष ओपीडी लगा जांचा 45 लोगों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
आईएमए भवन धर्मशाला में महिला की स्वास्थ्य जांच करते डॉक्टर। -स्रोत : आईएमए
विज्ञापन
धर्मशाला। आईएमए भवन धर्मशाला में रविवार को विशेष ओपीडी लगाई गई। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 45 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए अब हर रविवार को धर्मशाला में ही विशेषज्ञ ओपीडी लगाई जाएगी, ताकि मरीजों को परामर्श के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज न जाना पड़े।
विज्ञापन

विशेष ओपीडी में टांडा से सर्जन डॉ. अंकित शुक्ला, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर (एमडी मेडिसिन), स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कमल सिंह और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल गुप्ता ने अपनी सेवाएं दीं। डॉ. अतुल गुप्ता के अनुसार, यह सेवा विशेष रूप से कामकाजी लोगों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए शुरू की गई है। ओपीडी का समय हर रविवार पूर्वाह्नन 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस निशुल्क सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें