फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धधकते जंगलों पर बरसी राहत की फुहार, धरती को मिली ठंडक

विज्ञापन
धर्मशाला में शुक्रवार दोपहर को शुरू हुई बारिश के बीच छात्र लिए जाती युक्तियां। बारिश से मौसम ठं - फोटो : बृहस्पतिवार की रात को पुलिस के ​खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्याकर्ता।
विज्ञापन
धर्मशाला। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और सूखे की मार झेल रहे जिला कांगड़ा को आखिरकार बारिश से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। धौलाधार की पहाड़ियों पर भी हिमपात हुआ।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही गर्मी से लोग परेशान थे। जंगलों में आग की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही थीं। बारिश होने से जंगलों में लगी आग पर काफी हद तक काबू पाया गया है। हालांकि मैदानी इलाकों में धूप खिली रही और कुछ इलाकों में बादल छाए रहे।
बीते दिनों तेज धूप और शुष्क मौसम के कारण जिला कांगड़ा के कई जंगल आग की चपेट में आ गए थे। आग से वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा था और वन्य जीवों पर भी खतरा मंडरा रहा था। बारिश के बाद जंगलों में आग फैलने की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इसके साथ ही धर्मशाला में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। दोपहर बाद बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। वीरवार को धर्मशाला का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
किसानों-बागवानों के लिए राहत
बारिश किसानों और बागवानों के लिए भी राहत लेकर आई है। खासकर हरी सब्जियों की खेती करने वाले किसानों ने बारिश को फायदेमंद बताया है। पिछले कुछ समय से बारिश न होने के कारण खेतों में नमी की कमी हो रही थी जिससे सब्जियों की फसल प्रभावित होने लगी थी। अब बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। समय पर हुई बारिश से सब्जियों की पैदावार बेहतर होगी और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें