फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इंदौरा में पुलिया टूटने सरिया से लदी पिकअप नाले में गिरी

Sat, 17 Jan 2026 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
इंदौरा के वार्ड-चार में पुलिया से नीचे गिरी पिकअप। -संवाद
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। इंदौरा के वार्ड नंबर-4 में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सरिया से लदी एक पिकअप गाड़ी जैसे ही रास्ते में बनी एक पुलिया के ऊपर पहुंची, पुलिया भार सहन न कर पाने के कारण अचानक टूट गई। इसके परिणामस्वरूप गाड़ी सीधे नाले में जा गिरी। हादसे के समय गाड़ी में चालक समेत दो व्यक्ति सवार थे।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए गाड़ी का शीशा तोड़ा और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के तुरंत बाद वाहन मालिक को सूचित किया गया और घायल चालक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल इंदौरा पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना ने क्षेत्र की पुरानी और कमजोर पुलियाओं की स्थिति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए न पहुंचते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें