फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: परागपुर में खोला जाए नया विद्युत मंडल कार्यालय

Wed, 12 Aug 2026 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। देहरा विद्युत सर्किल के अंतर्गत आने वाले तीन विधानसभा क्षेत्रों में प्रशासनिक असंतुलन की स्थिति बनी हुई है। ज्वालामुखी और देहरा में स्वतंत्र विद्युत मंडल हैं। जसवां परागपुर क्षेत्र आज भी मंडल कार्यालय से वंचित है। इस क्षेत्र के सभी विद्युत उपमंडल देहरा मंडल के अधीन ही संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

हाल ही में शांतला विद्युत उपमंडल को ज्वालामुखी से हटाकर देहरा में शामिल किया गया। इससे स्थानीय जनता को कोई खास राहत नहीं मिल सकी। इस व्यवस्था में सुधार की मांग के लिए परागपुर निवासियों दिनेश, दीपक, नीरज, संजय, ऋषभ, विनोद, राजन, निशांत, प्रदीप, सुरेश, कृष्ण गोपाल, सतीश, नवीन, राजीव, मनोज और सुनील ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से परागपुर में स्वतंत्र विद्युत मंडल कार्यालय घोषित करने का आग्रह किया है।
लोगों का कहना है कि परागपुर में नया मंडल बनने से देहरा सर्किल के तहत तीन पूर्ण व संतुलित मंडल स्थापित होंगे। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी और विभागीय कामकाज में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें