फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पठानकोट–जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर दौड़ी पांच डिब्बों की ट्रायल ट्रेन

Tue, 17 Feb 2026 04:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट से गुलेर तक किया रेल ट्रायल, 24 फरवरी को अंतिम सुरक्षा परीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरियाल (कांगड़ा)। उत्तर रेलवे ने पठानकोट–जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर ट्रायल प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को रेल इंजन के साथ पांच डिब्बे जोड़कर पठानकोट से गुलेर तक सफल परीक्षण किया गया। इससे क्षेत्र में जल्द रेल सेवा बहाल होने की उम्मीद बढ़ गई है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, अगले चरण में इंजन के साथ सात डिब्बे जोड़कर पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक पूरे ट्रैक और नवनिर्मित चक्की खड्ड रेल पुल का अंतिम ट्रायल लिया जाएगा। अंतिम सुरक्षा परीक्षण 24 फरवरी को रेल संरक्षा आयुक्त दिनेश देशवाल की मौजूदगी में किया जाएगा। इससे पहले ट्रैक का परीक्षण तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक वर्मा ने बताया कि पूर्व परीक्षण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि अंतिम ट्रायल सफल रहता है तो पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक रेलगाड़ियों की आवाजाही शीघ्र शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

कोट
पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग का तीन चरणों में ट्रायल होगा। सोमवार को पठानकोट से गुलेर तक प्रथम चरण का ट्रायल हो गया है। दूसरे चरण का ट्रायल पठानकोट से कोपड़लाहड़ तक होगा और तीसरे चरण का ट्रायल पठानकोट से बैजनाथ तक किया जाएगा। इसी के साथ रेलगाड़ियों की आवाजाही सुचारु करने के लिए 25 रेल डिब्बे बैजनाथ पहुंचाए जाएंगे। ये डिब्बे कालका वर्कशॉप से मरम्मत होकर पठानकोट पहुंचे हैं। इसके बाद 24 फरवरी को अंतिम चरण का ट्रायल रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे।-राजपाल, स्टेशन मास्टर, पठानकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें