फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी के भाटी में 130 कनाल पर बनेगी कॉलोनी

Tue, 03 Nov 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) ज्वालामुखी क्षेत्र के भाटी में नई आवासीय कॉलोनी विकसित करेगा। यह कॉलोनी 130 कनाल भूमि पर बसाई जाएगी।
विज्ञापन

परियोजना की प्रारंभिक प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं। जमीन पर डायवर्जन और बाउंड्री वॉल लगाने का काम तेजी से चल रहा है। सभी जरूरी विकास कार्य पूरे होने के बाद यहां आवासीय प्लॉटों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इस परियोजना के विकसित होने से ज्वालामुखी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सुनियोजित कॉलोनी में घर बनाने का विकल्प मिलेगा। साथ ही निजी स्तर पर होने वाले अनियोजित निर्माण पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन

-
कॉलोनी में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
भाटी में बनने वाली इस नई आवासीय कॉलोनी में लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का खाका खींचा गया है। हिमुडा आंतरिक सड़कों, भूमिगत बिजली लाइन, नियमित पेयजल और आधुनिक सीवरेज नेटवर्क का ढांचा तैयार करेगा। जमीन की बाउंड्री वॉल का काम पूरा होते ही आधारभूत ढांचे के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

ज्वालामुखी के भाटी में 130 कनाल भूमि पर कॉलोनी का कार्य किया जा रहा है। यहां पर बाउंड्री वॉल लगाने का कार्य चला हुआ है। अन्य सुविधाएं पूरी होते ही इसे आवंटित किया जाएगा। -एसके नेगी, एसई, हिमुडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें