फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गैस महंगी, कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ीं

Tue, 03 Nov 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के दाम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और चाय-नाश्ते की दुकानों का संचालन करने वाले कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। कुछ समय पहले सिलिंडरों के दामों में 150 रुपये की कमी से मिली राहत के बाद अब कीमतों में दोबारा 17 रुपये की बढ़ोतरी ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। गैस पर निर्भर कारोबारियों का कहना है कि बार-बार दाम बदलने से खर्च का हिसाब लगाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार, रसोई गैस उनके व्यवसाय का एक प्रमुख हिस्सा है। सिलिंडर महंगा होने से उनका दैनिक खर्च बढ़ जाता है। वहीं, ग्राहकों पर अचानक खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ाने का दबाव भी नहीं बनाया जा सकता। इस कारण उन्हें बढ़ी हुई लागत का बोझ स्वयं उठाना पड़ रहा है जिससे छोटे दुकानदारों के लिए स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है।
होटल संचालकों का कहना है कि गैस की कीमतों में कमी होने पर कुछ राहत जरूर मिली थी लेकिन दाम फिर बढ़ने से उनके कारोबार का बजट बिगड़ गया है। कारोबारियों का मानना है कि लागत बढ़ने पर खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ाने पड़ते हैं जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है। उन्होंने सिलिंडर की कीमतों में स्थिरता रखने और राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन

-
सिलिंडर के दामों में उतार-चढ़ाव से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छोटे कारोबारियों के लिए प्रशासन की ओर से रेट तय हैं। इसके चलते कारोबारी मर्जी से खाने-पीने की चीजों के दाम नहीं बढ़ा सकते। -जितेंद्र सैनी, धर्मशाला
पहले दाम सही थे लेकिन 3000 रुपये तक पहुंचने के बाद छोटे कारोबारी परेशान हैं। बीच में दाम कम भी हुए थे। हर महीने की शुरुआत में कभी दाम बढ़ने तो कभी कम होने से बजट बिगड़ जाता है। -सोनू ठाकुर, ज्वालामुखी
सिलिंडर के दामों में उतार-चढ़ाव से ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण आम उपभोक्ता ज्यादा परेशान हैं। -अभिषेक दत्त, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें