धर्मशाला। हिमाचल सरकार ने वन विभाग के वाइल्ड लाइफ विंग के मुख्य कार्यालय को शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी है। इस मुख्यालय के धर्मशाला आने से जिले के पर्यटन कारोबारी और स्थानीय लोग बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि इससे पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी होगी। वन्यप्राणी विभाग का मुख्य कार्यालय शिमला से धर्मशाला में केएफडब्ल्यू कार्यालय भवन में चलेगा। मुख्य कार्यालय आने से वहां के दर्जनों कर्मचारी भी यहां आएंगे, जिससे स्थानीय कारोबार भी बढ़ेगा। इसके अलावा जिला कांगड़ा में चल रही परियोजनाओं को भी रफ्तार मिलेगी।
धर्मशाला में कई विभागों के मुख्य कार्यालय आने से यहां कारोबार में बढ़ोतरी होगी। शिमला से कांगड़ा में वाइल्ड लाइफ का मुख्यालय लाने का सरकार का फैसला सराहनीय है। इससे कांगड़ा में चल रहे बड़े प्रोजेक्टों को लाभ मिलेगा और शहर में रौनक भी बढ़ेगी।
अवनेश निवासी ईच्छी
सरकार ने वाइल्ड लाइफ के मुख्य कार्यालय धर्मशाला में शिफ्ट करने की अधिसूचना जारी कर दी है, जो सरकार का अच्छा निर्णय है। इससे धर्मशाला में पर्यटन सहित अन्य कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी। धर्मशाला में अन्य कार्यालय लाने के लिए भी काफी स्थान हैं।
अश्विनी बांवा, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन धर्मशाला
पहले सरकार ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाया और अब शिमला के धर्मशाला में कई विभागों के मुख्य कार्यालयों को लाने की बात की जा रही है, जो धर्मशाला के विकास के लिए अच्छी बात है। इससे धर्मशाला में चहल-पहल भी बढ़ेगी।
राहुल धीमान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला
अवनेश
अवनेश