फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीएड कॉलेज में कल होगी कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

Wed, 02 Sep 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला के कैंपस प्लेसमेंट सेल और पूर्व छात्र संघ की ओर से तीन सितंबर को एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया जाएगा। धर्मशाला स्थित प्रतिष्ठित इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों की भर्ती के लिए यह प्लेसमेंट महाविद्यालय परिसर में होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएस गिल ने बताया कि इच्छुक पूर्व छात्र तीन सितंबर को सुबह 10 बजे अपने सभी शैक्षणिक और प्रोफेशनल दस्तावेजों के साथ कैंपस प्लेसमेंट सेल में उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली के मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। प्लेसमेंट में कला, मेडिकल और नॉन-मेडिकल संकाय से संबंधित योग्य अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

कैंपस प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. अतुल आचार्य ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से हर वर्ष विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट अभियान आयोजित किया जाता है। इसके माध्यम से महाविद्यालय के पूर्व छात्रों का प्रदेश सहित अन्य राज्यों के विभिन्न स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए चयन होता रहा है। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें