फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताब निर्मल पंचायत का, जगह-जगह कूड़े के ढेर

Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
लंज (कांगड़ा)। निर्मल पंचायत लंज में सफाई-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हालत यह है कि क्षेत्र में जहां जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। वहीं, सामुदायिक शौचालय की हालत भी पानी के अभाव में दयनीय हो चुकी है। स्वच्छ भारत अभियान के दौरान समाज सेवी संस्थाओं ने क्षेत्र में सफाई-व्यवस्था की थी, लेकिन कुछ ही दिन में क्षेत्र की बदली हुई सूरत में फिर गंदगी के दाग दिखने लगे हैं।
विज्ञापन

लंज खास पंचायत को पिछले दिनों स्वच्छ पंचायत का दर्जा मिला था। लंज बाजार में पंचायत ने 10 वर्ष पूर्व शौचालय का निर्माण किया था, लेकिन इस शौचालय के लिए अब तक पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया। इस कारण शौचालय में गंदगी के कारण अब इसका प्रयोग कोई भी नहीं कर रहा है। इसलिए बाजार आने वाली महिलाओं को खुले में ही शौच के लिए जाना पड़ता है। हाल ही में निरंकारी मिशन लंज ने स्कूल के मुख्य गेट के बाहर पिछले 20 वर्षों की गंदगी उठाकर इसे साफ किया था, लेकिन कुछ ही दिन बाद फिर से इस जगह पर गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। मुख्य बाजार में भी दुकानों के बाहर गंदगी के ढेर देखे जा सकते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग सालाना दस हजार रुपये सफाई व्यवस्था पर खर्च करने के लिए दे रहा है। इस धनराशि को कहां खर्च किया जा रहा है। कोई पता नहीं है।

इनसेट...
दुकानदारों को मना किया है बाहर गंदगी फेंकने को : विनोद
व्यापार मंडल प्रधान लंज विनोद शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों ही उनसे स्कूल प्रधानाचार्य और एसएमसी कमेटी प्रधान ने बताया था कि स्कूल के मुख्य गेट के पास फिर से गंदगी फेंकी जा रही है। व्यापार मंडल ने इस बारे में स्थानीय दुकानदारों को बोलकर यहां कूड़ा फेंकने से मना कर दिया है।
विज्ञापन



दुकानदार डाल रहे गंदगी : दीपांजलि
प्रधान लंज खास दीपांजली महाजन ने बताया कि इस तरह खुले में फेंके जा रहे कूडे़ के बारे में व्यापार मंडल प्रधान से बात की जाएगी, क्योंकि यह गंदगी दुकानदार ही डाल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से सफाई-व्यवस्था को मिल रही धनराशि का अध्यक्ष उपप्रधान और सचिव होता है।

इनसेट...
मुझे नहीं बताया कब पैसा आया : रमेश
उपप्रधान लंज खास रमेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का पैसा पंचायत प्रधान और सचिव के साझा खाते में आता है, लेकिन इस पैसे के बारे मुझे कुछ भी नहीं बताया गया कि कब पैसा आया और यह पैसा कहां खर्च किया गया।


टंकी की व्यवस्था हो जाए तो आईपीएच विभाग दे सकता है कनेक्शन
एसडीओ आईपीएच सब डिवीजन मनेई ध्रुव सिंह बलोरिया ने बताया कि अगर पंचायत और व्यापार मंडल लंज स्थित शौचालय में पानी की टंकी रखवा देते हैं तो विभाग यहां पर पानी की व्यवस्था करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें