फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय गुलेरिया का निष्कासन सवालों के घेरे में

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। मंडल जवाली की ओर से भाजपा नेता संजय गुलेरिया को पार्टी से निष्कासित करना क्या असंवैधानिक था? यह सवाल भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं की टिप्पणी के बाद उठने लगा है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और संगठन मंत्री पवन राणा की टिप्पणियों से ऐसा ही लग रहा है। इन दोनों नेताओं की मानें तो मंडल के पास कार्यकर्ता को सीधे तौर पर निलंबित करने का अधिकार ही नहीं होता है। वह सिर्फ निष्कासन की सिफारिश कर सकता है। भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा ने साफ किया है कि मंडल किसी का भी सीधे तौर पर निलंबन नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि निलंबन का प्रस्ताव जिला और प्रदेश कार्यकारिणी के पास भेजा जाता है, जहां से अंतिम निर्णय लिया जाता है। अगर जवाली मंडल की ओर से ऐसा किया गया है तो वह इसके बारे में जांच करेंगे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि पार्टी एक परिवार की भांति है, जिसे जोड़ने की तरफ ध्यान देना चाहिए न कि बिखराव की स्थिति पैदा करनी चाहिए। किसी भी कार्यकर्ता को मंडल निष्कासित नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


जवाली मंडल का निर्णय असंवैधानिक
भाजपा मंडल जवाली को कुछेक तथाकथित लोगों ने प्राइवेट लिमिटेड मंडल बना दिया है। इससे जवाली भाजपा में बिखराव की स्थिति पैदा हो गई है। यह आरोप जवाली के विश्रामगृह में पूर्व प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अशोक गुलेरिया, पूर्व प्रदेश भाजपा सचिव अमित कुमार और पूर्व प्रदेश भाजयुमो सदस्य सुलक्षण शर्मा ने संयुक्त रूप से लगाया। अशोक गुलेरिया, अमित कुमार व सुलक्षण शर्मा ने भाजपा मंडल जवाली की ओर से भाजपा नेता संजय गुलेरिया को पार्टी से निलंबित किए जाने के निर्णय की आलोचना की। उन्होंने कहा कि संजय गुलेरिया की जवाली में बढ़ती लोकप्रियता को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं। इसलिए, उनकी छवि को धूमिल करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। इसके पुख्ता प्रमाण शीघ्र ही हाईकमान को पेश किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष नाजर सिंह, पूर्व भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, पूर्व एक्स सर्विसमैन लीग अध्यक्ष कमल सिंह, चलवाड़ा पंचायत के उपप्रधान राजिंद्र बड़जात्य, पूर्व उपप्रधान खरोटा रमेश काकू, पूर्व उपप्रधान गोविंद पठानिया, ठाकुर भान सिंह, प्रेम सिंह, सूरत सिंह, चैन सिंह आदि मौजूद रहे।


फर्नीचर की दुकान में आग, सामान राख
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के अंतर्गत भनेई में फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार ने बताया कि वह भनेई में फर्नीचर की दुकान करता है और दिवाली के दिन अपनी दुकान को बंद करके घर चला गया और विश्वकर्मा दिवस होने के कारण शनिवार को दुकान को खोला तो उसके अंदर रखा सारा सामान राख हो चुका था। इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया। डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया है तथा आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें