फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर/कांगड़ा (कांगड़ा)। जिले में तीन सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

नूरपुर थाना के तहत रैहन में दिवाली के दिन दो सड़क हादसों में एक की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वीरवार शाम भराल के निकट एक बाइक मोड़ काटते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैरापिट से टकरा गई। हादसे के बाद बाइक फिसलकर पत्थरों के ढेर पर जा गिरी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की पहचान केवल कृष्ण निवासी घंडरा के रूप में हुई है। केवल कृष्ण अपनी बाइक (पीबी54बी-7319) पर सवार होकर जा रहा था।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने धारा 279 और 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, रैहन के निकट नरनूहं में एक अन्य सड़क हादसे में गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बाइक चालक गलत दिशा से आ रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक चालक गुलशन और सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन घायलों के परिजन उन्हें पठानकोट के निजी अस्पताल में ले गए। थाना प्रभारी मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक गुलशन निवासी सुलहाड़ा के खिलाफ धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, बस अड्डा कांगड़ा के समीप एक अज्ञात बस चालक ने स्कूटी पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल एक युवक ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का कांगड़ा अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान विरेंद्र कुमार निवासी बंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सूचना के अनुसार बस चालक स्कूटी को टक्कर मारने के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बंडी के भेड़ी क्षेत्र का रहने वाला 23 वर्षीय वीरेंद्र कुमार और विवेक स्कूटी लेकर कांगड़ा बस अड्डे में नालागढ़ से आ रही एक बस से सामान लेने जा रहे थे। बस अड्डे से कुछ दूरी पर एक बस चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया। दुर्घटना में वीरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, विवेक को भी चोटें लगीं। घायल अवस्था में वीरेंद्र को कांगड़ा अस्पताल तुरंत इलाज के लिए ले गए। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने टांडा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। टांडा में उपचार के दौरान वीरेंद्र ने दम तोड़ दिया। एसएचओ मोहिंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि धारा 279, 337 और 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मन्हास ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें