फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला पुलिस मैदान में शहीदों को नमन

Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में पुलिस शहीदी दिवस के मौके पर शहीदाें को नमन किया गया। पुलिस जवानों ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। डीएसपी धर्मशाला हितेश लखनपाल ने कहा कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख में सीआरपीएफ के जवानों को चीनी आर्मी ने मार दिया था। जवानों की याद में शहीदी दिवस हर साल मनाया जाता है। इस मौके पर शहीदों को याद कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा जाता है। सबसे पहले शहीदाें को डीएसपी कांगड़ा अशोक वर्मा ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद हितेश लखनपाल, डीएसपी पालमपुर नवदीप सिंह, मनोज जोशी, रेणु शर्मा, धर्म चंद ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पुलिस जवान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शहीदी दिवस पर पुलिस कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
डरोह (कांगड़ा)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में मातृभूमि के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया गया। पीटीसी में स्मृति परेड का भी आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पीटीसी के पुलिस अधीक्षक आनंद धीमान ने की। उन्होंने बताया कि 1962 में लेह लद्दाख सीमा की पुलिस चौकी पर तैनात अर्द्धसैनिक बल की टुकड़ी को चीन की सेना ने मौत के घाट उतार दिया था। आज भी उस जगह पर पुलिस बल के अधिकारियों और कर्मचारियों की टुकड़ी जाकर शहीदों को नमन करती है। इस मौके पर पीटीसी डरोह में जवानों की एक हथियारबंद टुकड़ी ने अपने षस्त्र झुकाकर शहीदों को सलामी दी और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया। मंगलवार को इस आयोजन में एडिशनल एसपी जोग राज, डीएसपी राजेश शर्मा, सीआईडी किशोरी लाल, नरेंद्र शर्मा, निधि सिंह, मोहन सिंह, नैन सिंह, नारायण सिंह, जगदीश चंद, बलदेव, देशराज, कुलजीत, कर्मचंद, अजय, कुलतार, मनजीत, मोहन लाल, राजेंद्र, अंजू बाला, अनीता, पूनम, रजनीश, संजीव कुमार और राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें