फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड चॉकलेट और ड्राई फ्रूट पैक बने पसंद

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। दीपावली को अब दो दिन बचे हैं। ऐसे में बाजारों में नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थ बिकने की ज्यादा संभावना रहती है। ऐसे में ग्राहक भी जागरूक होने लगे हैं और नकली मिठाइयों से तौबा करने लगे हैं। लोगों का ब्रांडेड गिफ्ट पैक चॉकलेट और ड्राई फ्रूट पैक की ओर रुझान बढ़ा है। त्योहारी सीजन में मिठाइयों की मांग तो जरूर बढ़ रही है, लेकिन दूध, खोया, पनीर आदि की आपूर्ति कम होने के चलते मिठाइयों में मिलावट ज्यादा होने के आसार बढ़ गए हैं। ऐसे में 100 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की कीमत के यह गिफ्ट पैक लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं।
विज्ञापन


इनसेट...
चॉकलेट और ड्राई फ्रूट पैक की धूम
दीपावली पर्व पर मिठाइयों के बजाय बाजारों में ड्राई फ्रूट और चॉकलेट पैक की धूम है। डरोह बाजार में शिव शक्ति इंटरप्राइजेज के अजय सूद, चंदू लाल, तिलक सूद फर्म के तिलक सूद ने बताया कि पिछले दो-तीन साल से ही गिफ्ट पैक सामान की डिमांड बढ़ी है। लोग अपने सगे संबंधियों को यही पैक दे रहे हैं।

ग्राहक हुए जागरूक
ग्राहकों राजकुमार, दिनेश कटोच, विपन सूद, रजनी बाला, पोपिंद्रा राणा और तमन्ना राणा ने बताया कि अगर सेहत ठीक है तो इससे बढ़कर भगवान की और कोई नेमत नहीं हो सकती। इसलिए स्वयं भी अच्छा खाओ और दूसरों को भी अच्छा परोसो।
विज्ञापन


दुकानदाराें के दावे
डरोह बाजार के योगेंद्र कुमार, सुभाष राणा, भवारना के राजेंद्र राणा, प्रवीण कुमार, चमन नरियाल और उपेंद्र शर्मा का कहना है कि बेशक लोग मिलावटी मिठाइयां बेचते हैं, लेकिन वह अपनी दुकान में सारा सामान स्वयं अपने कारीगरों से तैयार करवाते हैं और उनके पास किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है।
विज्ञापन


फोटो: 1 अजय सूद ,तिलक सूद, सुभाष राणा, योगेंद्र कुमार, चमन नरियाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें