फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में लगी फोरेंसिक लैब की प्रदर्शनी

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित रेडक्रास मेले में फोरेंसिक लैब धर्मशाला की प्रदर्शनी लगाई है। इसमें लोगों को बढ़ रहे क्राइम को लेकर विस्तार से बताया जा रहा है। प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से किस तरह क्राइम मामलों को हल किया गया है, इसे लेकर जानकारी दी गई। सहायक निदेशक डा. पाल ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट के आधार पर कई मामलाें को सुलझाया गया है। पौंग बांध में एक बच्चा डूब गया था। इसके बाद बच्चे के कंकाल ही मिले थे। बच्चे के माता-पिता ने भी शव लेने से इंकार कर दिया था, मगर फोरेंसिक लेबोरेटरी से डीएनए टेस्ट करवाया गया और कंकाल इनके बच्चे का ही निकाला था। फोटो के माध्यम से मामलों को सुलझाने को लेकर जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा युवा वर्ग को नशे से होने वाले परिवर्तनाें को भी बताया जा रहा है। नशा किस तरह व्यक्ति के शरीर को नष्ट करता है, चित्राें के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। वैज्ञानिक अजय सहगल ने जल चुके चेहरों की पहचान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें