फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में मेधावी बच्चे सम्मानित

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल पठियार में आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश करके खूब समा बांधा। बच्चों ने अपनी प्र्रस्तुतियों से देश भक्ति का जज्बा जगाया। नृत्य नाटिका के जरिये गंगा बचाओ पर मंचन करके पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दिया। झमाकड़ा नृत्य से छात्राओं ने खूब धमाल मचाया। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी एचएल भटनागर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करके बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की, जबकि विद्यालय के उपप्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए नवाजे गए विद्यार्थियों में कक्षा नर्सरी से गुुंजन, वशिंका और अक्षिता, केजी से सीजल, आदित्य, दीक्षा, तनिक्षा, कक्षा प्रथम से आर्यन, कशिश, तानिया और पायल, दूसरी से आकांक्षा, निधि, दीक्षित, दीपक, तीसरी से दिव्यांशी, प्रतिभा, सानिया, राशि व दीक्षा, चौथी से वंश, सक्षम, अनामिका और आयुष, पांचवीं से चंदन और शगुन, छठी से अक्षिमा, शामली, आस्था, प्रियांशी, शिंसी, निर्मल, सिमरन व पायल, सातवीं से अक्षिता और शाइना, आठवीं से पारूल, नवमी से आकृति, आरुणी व अंचित तथा दसवीं से नेहा, आइना, शैवी, हिमानी, मीनाक्षी तथा अतुल शामिल रहे। इस मौके पर अशोक शर्मा, सीता राम शर्मा, केवल सोनी, रमेश पुरोहित, रजिंद्र सूद और एसके शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें