फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में जल्द खुलेगा डायलेसिस सेंटर

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। किडनी के मरीजों को अपना खून फिल्टर करवाने के लिए चंडीगढ़ या फिर पठानकोट के निजी अस्पतालों को नहीं जाना पड़ेगा। धर्मशाला अस्पताल में नवंबर में डायलेसिस सेंटर खोला जा रहा है। यहां पर मरीजों का कम दरों पर डायलेसिस हो जाएगा। निजी क्लीनिकों में मरीजों को डायलेसिस के लिए 5 हजार से लेकर आठ हजार रुपये अदा करने पड़ते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब मरीजों को होती है। विभाग की मानें तो अस्पताल में नवंबर माह में सेंटर खोल दिया जाएगा। इसे लेकर तमाम जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। सेंटर खोलने को लेकर अस्पताल में जगह का चयन भी हो गया है। मशीन की खरीददारी को लेकर कंपनी से करार भी हो चुका है। धर्मशाला में नई सुविधा शुरू होने से कांगड़ा के साथ लगते ऊना, चंबा जिले से आने वाले मरीजों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन


इनसेट...
क्या है डायलेसिस सेंटर
डायलेसिक के जरिये किडनी के मरीजों का खून फिल्टर किया जाता है। खून ज्यादा दिनाें तक फिल्टर न होने पर किडनी फेल मरीजों की जान तक जा सकती है। एक मशीन के माध्यम से रोगी का खून लिया जाता है। खून मशीन में फिल्टर होता है। उसके बाद वापस शरीर में आता जाता है।

इनसेट....
नवंबर माह से शुरू होगा डायलेसिस सेंटर
सीएमओ डा. बीएम गुप्ता ने बताया कि डायलेसिस सेंटर नवंबर माह से शुरू हो जाएगा। इससे किडनी के मरीजों का मशीन के माध्यम से खून फिल्टर किया जाएगा। अस्पताल में यह सुविधा कम दरों पर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें