फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय केंद्र खनियारा में एबीवीपी का कक्षाओं का बहिष्कार

Wed, 24 Sep 2014 05:32 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। क्षेत्रीय केंद्र खनियारा में छात्र हित के लिए अपने फैसले पर अड़ी एवीबीपी की क्रमिक भूख हड़ताल मंगलवार को छठे दिन जारी रही। फीस वृद्धि के फैसले के विरोध में एबीवीपी ने मंगलवार को पूर्ण रूप से कक्षाओं का बहिष्कार किया है। विवि प्रशासन के फीस वृद्धि के फैसले के विरोध में 25 सितंबर को पूरे प्रदेश में कक्षाओं का वहिष्कार करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

संगठन ने विवि प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि 25 सितंबर तक विवि प्रशासन फीस वृद्धि के फैसले को वापस नहीं लेता तो एबीवीपी अपने आंदोलन को तेज करते हुए सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेगा। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि संगठन मुख्यमंत्री वीरभद्र के उन ब्यानों की भी अलोचना कि जिसमें उन्होंने कहा था कि छात्र माल रोड़ पर पैसे उड़ाते है।परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार और विवि प्रशासन दोनों की मिलीभगत ने फीस को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे गरीब छात्रों के पढ़ाई के रास्ते बंद कर दिए है। इस मौके पर अरूण, भारती शर्मा, रविंद्र कुमार, रधिका, रोहित राज, अर्जुन, मानोज और चंदन सहित परिषद के कई कार्यकार्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें