फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत पर भड़के ग्रामीण, लगाया जाम

Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर/पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी के गांव अगोजर और अंद्रेटा में पिछले दो दिन से पानी न आने से लोगों ने शुक्रवार को सड़क पर चक्का जाम किया। साथ ही पंचरुखी में आईपीएच विभाग कार्यालय का घेराव किया। पुलिस ने मौके पर जाकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार अंद्रेटा व अगोजर गांव में पिछले दो दिन से पानी आपूर्ति नहीं हुई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि अंद्रेटा गांव में विभाग का पानी का टैंक है। इससे कई गांवों को सप्लाई जाती है, लेकिन टैंक के पास एक व्यक्ति अपने टैंक के लिए पानी भरता है और गांव की सप्लाई रोक देता है। लिहाजा, इसकी शिकायत विभाग से भी की, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि जब इस व्यक्ति को कहा जाता है तो यह रौब झाड़ता है। विभाग की ओर से कोई कार्रवाई न होता देख शुक्रवार को लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इसका पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर सड़क को खोल दिया।
गुस्साए लोगों ने पंचरुखी में आकर आईपीएच विभाग का घेराव किया। प्रधान अमरी देवी और प्रधान रजनी देवी, मनोज कुमार, वीना, प्रकाश, आशा, निशा पवना, कुसुम, विमला, बिट्टू, रीता देवी आदि का कहना है कि उक्त व्यक्ति ने लोगों को परेशान कर रखा है। इस बाबत लोगों ने इस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। आईपीएच विभाग के एसडीओ संजीव कुमार ने कहा कि लोगों की समस्या का हल कर दिया जाएगा। उधर, पंचरुखी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई योगेंद्र अवस्थी ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत आई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें