फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचे प्रणब दा

Thu, 13 Feb 2014 05:44 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बुधवार 12 बजे गगल एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और राज्यपाल उर्मिला सिंह ने राष्ट्रपति का अभिनंदन किया। इसके बाद 90 पुलिस जवानों ने राष्ट्रपति को सलामी दी। 12:10 बजे राष्ट्रपति का कारकेट केंद्रीय विश्वविद्यालय छतड़ी के लिए चला। इस दौरान दो हेलिकाप्टर काफिले की रैकी आसमां से
विज्ञापन

करते रहे।
प्रणब मुखर्जी ने विवि परिसर में लोक कलाकारों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। 1:50 बजे राष्ट्रपति का कारकेट गगल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। 2:20 बजे गगल एयरपोर्ट से राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हो गए। केंद्रीय विश्वविद्यालय छतड़ी (शाहपुर) में बुधवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्र्जी ने 12 बजे एयरपोर्ट गगल पहुंचना था, मगर पुलिस ने 11 बजे ही मंडी-पठानकोट हाईवे गगल एयरपोर्ट से छतड़ी तक बंद कर दिया। इस दौरान वाहन चालकों को 32 मील, लंज और सनौरा से होकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। वाहन चालकों को 19 किमी. का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा।
हाईवे बंद होने के कारण अधिकांश निजी बसें रूट पर नहीं आई। इससे लोकल सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहनों की आवाजाही के चलते लंज, तियारा और सलोल मार्ग में जाम भी लगता रहा। वाहन चालकों को चार से पांच मिनट तक जाम खुलने का इंतजार भी करना पड़ा। वहीं, 11 बजकर 10 मिनट पर सेना के एक दर्जन वाहन चालक लंबा सफर तय कर गंतव्य की तरफ बढ़े। इसके बाद 32 मील के आगे वाहन हाईवे पर पहुंच पाए। पठानकोट से कुल्लू, मंडी, बैजनाथ, कांगड़ा आने वाली सवारियां भी देरी से गंतव्य तक पहुंची। पुलिस ने 2 बजकर 20 मिनट पर हाईवे को यातायात के लिए बहाल किया। इसके बाद ही कांगड़ा से पठानकोट और पठानकोट से कांगड़ा और अन्य जगहाें की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही हो पाई।
विज्ञापन

अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा : चालक
वाहन चालक पप्पू, दीपू, अशोक, शमशेर सिंह, कपिल, पम्मू ने बताया कि हाईवे बंद होने के कारण उन्हें 16 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा है। वहीं, चालक मंजीत, अश्वनी, विजय ने बताया कि उन्हें शाहपुर से रैत सामान लेकर जाना था, मगर हाईवे बंद रहने के कारण वे नहीं जा पाए।
32 मील से सनौर तक नहीं थी पुलिस
32 मील से सनौर मार्ग पर पुलिस जवान तैनात नहीं थे। इस कारण तंग जगहों में लगने वाले जाम को खुलने में काफी समय लग रहा था। पुलिस विभाग ने इस मार्ग पर जवानों की तैनाती नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें