फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चना-भटूरे की प्लेट के चुकाए 60 रुपये

Tue, 10 Dec 2013 05:44 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
मैकलोेेडगंज। पर्यटननगरी मैकलोडगंज की कुछेक दुकानों में पर्यटक जमकर लुट रहे हैं। अमूमन 20-30 रुपये में बिकने वाली चना-भटूरे की प्लेट इस पर्यटन नगरी में 60 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों की मनमानी के आगे पर्यटक भी नतमस्तक हो जाते हैं। वहीं दुकानदारों की मनमानी से विभाग पूरी तरह अंजान है। सोमवार को क्षेत्र की कुछ तिब्बती महिलाओं ने क्षेत्र के डल लेक मार्ग पर दुकानों में चने-भटूरे का स्वाद तो चखा। इस जायके की कीमत उन्हें 60 रुपये चुकानी पड़ी।
सोनम, तशीसंगपो, टशिकुंचक और बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों परविंदर कौर, दलजीत, मंजीत कौर, अमरिंद्र आदि ने बताया कि मैकलोडगंज में उनसे अन्य स्थानों की तुलना में खाद्य वस्तुओं के ज्यादा दाम वसूले गए। चने-भटूरे की एक प्लेट जो 20-30 रुपये में मिलती है, वह मैकलोडगंज की छोटी दुकानों पर 60 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन

जिला खाद्य नियंत्रक बलवंत सिंह का कहना है कि ज्यादा दाम वसूलने व रेट लिस्ट न लगाने वालों के खिलाफ विभाग कार्रवाई कर रहा है। यदि ज्यादा रेट वसूले जा रहे हैं तो विभाग अवश्य कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें