फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर टच स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह

Mon, 09 Dec 2013 05:44 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। मदर टच स्कूल पालमपुर ने जूनियर वर्ग वार्षिक समारोह मनाया। इसमें प्ले स्कूल से केजी टू के दो वर्ष से छह वर्ष तक के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। समारोह में कारगिल शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के पिता डा. एनके कालिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डा. कालिया ने प्रधानाचार्य ब्रिंदुला करोल तथा समस्त स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र में ऐसा स्कूल चलाकर कई अभिभावकों को तनावमुक्त कर दिया है। इसका बड़ा कारण स्कूल में बच्चों को बेहतर तरीके से दी जा रही शिक्षा के साथ-साथ उनमें संस्कार भी दिए जा रहे है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को मुख्यातिथि ने नवाजा। इस मौके पर प्रदीप सूद, वैभव कालिया, प्रेस क्लब के प्रधान संजीव बाघला और डा. सुरेश कपिला समेत कई लोग मौजूद रहेे।

फोटो कैप्शन: डीएचए-122-विनोद राणा-001 पालमपुर में पटाखे फोड़ते भाजपा कार्यकर्ता, 002 मदर टच स्कूल में प्रस्तुति देने के लिए तैयार बच्चे अध्यापकों के साथ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें