फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार के कुठहेड़ा में दो दुकानें हुईं राख

Fri, 14 Dec 2012 05:30 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। धार इलाके कुठेहड़ा गांव में बुधवार रात को आग लगने से दो दुकानें राख हो गईं। घटना में दुकानों में रखा सामान पूरी तरह से जल गया। पुलिस ने मौके का दौरा कर हालात का जायजा लया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात कुठेहड़ा गांव के अश्वनी और मनोहर लाल दोनों भाइयों की मनियारी व करियाने की दुकानों में अचानक आग लग गई। घटना की खबर मिलते ही गांव के लोगों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों दुकानें आग की भेंट चढ़ गईं। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से आग को अन्य दुकानों में फैलने से रोक लिया गया। बाद में घटनास्थल पर पालमपुर से दमकल विभाग की गाड़ी व कर्मचारी भी पहुंच गए। लेकिन तब तक गांव के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। दुकानों में आग लगने का कारण फिलहाल शाट शर्किट ही माना जा रहा है। थाना प्रभारी अंबिया राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस दल ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आगजनी में आठ लाख के नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें