फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलाधार की चोटियों पर हिमपात जारी

Fri, 14 Dec 2012 05:30 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। धौलाधार पर्वत शृंखला पर दो दिन से रुक-रुक हिमपात जारी है। ऊंचे इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से जहां धौलाधार की तलहटी में बसे गांवों में जनजीवन ठहर सा गया है, वहीं पूरे जिला कांगड़ा को सर्द हवाओं ने अपने आगोश में ले लिया है। पर्यटन स्थल धर्मशाला, मैकलोडगंज और नड्डी में इसके चलते शीत लहर बढ़ गई है। वीरवार दोपहर बाद धर्मशाला और जिला के अन्य हिस्सों में बारिश की हल्की फुहारों से लोग घरों में दुबक गए। उधर, छोटा भंगाल क्षेत्र के बरोट और मुलथान इलाकों में कड़ाके की सर्दी से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मुलथान के साथ लगते राजगुंधा, कुकड़गुंधा, बड़ा गांव, कोठी कोहड़, धर्माण, पोलिंग, झगार और छेरन आदि गांवों में वीरवार सुबह से लगातार रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। हालांकि इस बीच सभी दुर्गम क्षेत्रों के लिए सड़क मार्ग बहाल हैं। मौसम के मिजाज को देखते हुए अभी और बर्फबारी की संभावना है। हालांकि इन सर्दियों के शुरुआती सीजन की इस बर्फबारी और बारिश को कृषि और बागवानी के लिए बेहतर माना जा रहा है। किसान और बागवान और अधिक बर्फबारी की दुआ कर रहे हैं। दिसंबर में अगर अच्छी खासी बर्फ गिरती है तो इससे विंटर सीजन में भी बूम की भी संभावना है। लिहाजा पर्यटन कारोबारियों ने भी बर्फबारी को कैश करने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें