फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में बागियों की नो एंट्री

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला भाजपा ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियाें के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे बागियों की पार्टी में नो एंट्री का ऐलान किया है। जिला कार्यकारिणी ने ऐसे प्रत्याशियों समेत भितरघातियों का पूरा मसौदा तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

पार्टी जिला अध्यक्ष रणजीत पठानिया ने कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी वापस नहीं लेगी, जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर पार्टी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। जिला भाजपा ने शनिवार को धर्मशाला में बैठक कर चुनाव पर मंथन किया। जिला अध्यक्ष रणजीत पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में पदाधिकारी इस नतीजे पर पहुंचे कि इस बार कांगड़ा की कुल पंद्रह में से नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अभूतपूर्व परिस्थितियों में चुनाव लड़ा। चूंकि नौ सीटों पर भाजपा को उन्हीं के बागियों का सामना करना पड़ा। पठानिया ने कहा कि इस सब के बावजूद भाजपा ने जिला समेत प्रदेश भर में बढ़त हासिल की है। लिहाजा भाजपा बहुमत से फिर से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ मंडलों में बागी प्रत्याशियों ने अपने होर्डिंग्स में पार्टी के शीर्ष नेताओं के फोटो चस्पा कर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की, जिससे भाजपा प्रत्याशियों को नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासनहीनता पर कड़ा संज्ञान लेगी। बैठक में सदस्यता अभियान पर भी चरचा की गई।
इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, जिला महामंत्री विनय शर्मा व उत्तम चौधरी, उपाध्यक्ष मेघराज अवस्थी, मंगल चौधरी, हिंदवीर कोहली, सचिव रणवीर सिंह निक्का, वीरेंद्र परमार और भीम सिंह बलौरिया आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें