फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई बना अन्ना, तो कोई छोटा भीम

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। स्थानीय बचपन स्कूल में शनिवार को वार्षिक समारोह की धूम रही। इस दौरान बच्चों ने फैंसी ड्रेस-शो में भाग लिया। बच्चों ने संगीतमय नृत्य एवं रैंप पर प्रस्तुतियां देकर अपनी अदाओं से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

बचपनाइट्स ने परी, कान्हा, अन्ना हजारे, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, मैगी न्यूडल, दूल्हा-दुल्हन, गुजराती लड़की, मीरा बाई, डाक्टर, पंडित, झांसी की रानी, विष्णु, नारद आदि के रूप से अत्यंत आकर्षक समा बांधा। बच्चों ने कई एकांकी प्र्रस्तुतियां भी दीं। एक ओर दादी अम्मा मान जाओ... पर नृत्य कर रूठी दादी को मनाने का सफल प्रयास किया तो दूसरी ओर फूलों का तारों का... तथा बम्म-बम्म बोले मस्ती में डोले... पर मस्त नृत्य कर उपस्थित अभिभावकों व अन्य अतिथियों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। प्रधानाचार्य मालिनी खन्ना की पहल व मार्गदर्शन के अंतर्गत इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी एएन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर एसडी कालेज राजपुरा के प्रधानाचार्य डा. विवेक शर्मा, शिक्षाविद रणबीर पठानिया, स्थानीय प्रबंधक समिति सदस्य रोशन खन्ना, सुमन सेठ, सुभाष सोनी, सुमित खन्ना विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य प्रशासनिक प्रबंधक रेनू शर्मा, अध्यापिका पूनम चित्रा, मोनिका पुरी, अमित सपहिया, मीनाक्षी, सोनू, जग्गी और कुसुम ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें